Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जेल में बंदी महिलाओं की सुविधा का रखें विशेष ध्यान : महिला आयोग

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने 28 जून को समाहरणालय के सभागार में ज़िले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई विषयों की समीक्षा की. ममता कुमारी ने बताया कि जेल भ्रमण के दौरान उन्होंने कई समस्याएं देखीं. महिला वार्ड में नर्स ना होना गंभीर मसला है. वहां मेडिकल किट उपलब्ध कराया जाना चाहिए. जेल में बंद महिला कैदी के बच्चे जिनकी उम्र 06 वर्ष से ऊपर है, प्रशासन उनकी देखभाल और शिक्षा से संबंधित रिपोर्ट 01 हफ्ते के भीतर आयोग को भेजें. उन्होंने कहा कि 04 महिला कैदी जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर है, उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है, उन्हें वृद्धा पेंशन से जोड़े. उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में पलायन ट्रैफिकिंग की शिकायतें आयी हैं. इसी विषय पर डीसी, एसपी व संबंधित पदाधिकारियों से सुझाव मांगा गया है. बैठक के क्रम में डीसी रामनिवास यादव ने आयोग की सदस्य ममता कुमारी को मोमेंटो भेंट किया। बैठक में डीएफओ मनीष तिवारी, सीएस डॉ राम देव पासवान, एसपी राजेंद्र दुबे, एसी विनय, एसडीओ राहुल जी आनंद जी, डीडब्ल्यूओ सुमन गुप्ता सहित जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=682031&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही