Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : नशा तस्करों व उत्पादन करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई - डीसी

Advertisement
Advertisement

जिला स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक में डीसी ने दिए कई निर्देश  

Sahibganj : उपायुक्त राम निवास यादव ने 26 सितंबर को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय नार्को को ऑर्डिनेशन समिति की बैठक की. इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित एसडीपीओ को अपने थाना क्षेत्र में अफीम व गांजा की खेती के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कल्याण छात्रावास सहित अन्य छात्रावासों में छापेमारी कर नशासेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर से कहा कि स्टेडियम में भी जांच करें और अगर वाहं कोई मादक पदार्थों का सेवन करते पकड़ा जाए तो कार्रवाई करें. उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल जी आनंदजी, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार व ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशनों व बस स्टेशन में अभियान चलाकर मादक पदार्थों की आवाजाही पर रोक लगाएं. बैठक में पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम, सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, एसडीपीओ, जिला ड्रग इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-woman-injured-in-road-accident-dies-during-treatment/">यह

भी पढ़ें:  साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही