Search

साहिबगंज : स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर टास्क फोर्स की हुई बैठक, डीसी हुए शामिल

Sahibganj : जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने समेत विभिन्न योजनाओं के संचालन में समन्वय बनाकर कार्य करने को लेकर डीसी रामनिवास यादव ने 17 मार्च को समाहरणालय सभागार में टास्क फोर्स की बैठक की. बैठक में एमआर अभियान की समीक्षा करते हुए कहा गया कि जिले में मिजिल्स व रूबेला के 18 मामले सामने आए हैं. इसकी रोकथाम के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम पर चर्चा की गई. आगामी 12 अप्रैल से टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी. बच्चों को एक ही टीका लगेगा, जिससे दो बीमारियों की रोकथाम होगी. अभियान में 391707 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य है. 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा. अभियान शुरू किए जाने से पूर्व विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत व प्रखंड स्तर पर अभिभावक-शिक्षक मीट का आयोजन किया जाएगा. बैठक में बच्चों के आंकड़े संग्रह करने, माइक्रो प्लान बनाने, स्वास्थ्य कर्मियों की पहुंच व एक दूसरे के बीच समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई. बैठक में कहा गया कि इन्फ्लूएंजा वायरस के सब वैरिएंट एच3एन2 व एच1एन1 के बढ़ते मामले देख जिला में जारी अलर्ट के तहत एडवाइजरी जारी कर दी गई है. संबंधित विभाग को इसपर निगरानी रखने तथा निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. सभी प्रखंडों में 25 से 29 मार्च तक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा. बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, सीएस डॉ. रामदेव पासवान, एसडीओ राहुल जी आनंद जी, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=581587&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : कारा में खराब पड़े चापाकल, स्ट्रीट लाइट, कैदी वार्ड व बैरक होंगे दुरुस्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp