Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स रात में करेगी सघन छापेमारी

Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj) - समाहरणालय सभागार में 22 जुलाई को डीसी राम निवास यादव ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, सभी अंचलाधिकारी और एसडीपीओ के साथ ज़िला खनन टास्क फोर्स की बैठक की. बैठक में अवैध खनन और परिचालन के खिलाफ़ टास्क फोर्स की कार्रवाई की समीक्षा की गई. डीसी ने टास्क फोर्स को रात के वक्त सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. बोरियो थाना प्रभारी को सप्ताह में 3 दिन तीन मुहानी बोअरिजोर और साक्षरता चौक पर औचक चेक नाका लगाने का निर्देश दिया. बैठक में परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि जून 2022 से अब तक अवैध परिवहन और जुर्माना से कुल 24.41 लाख रुपये की वसूली हुई है. डीसी ने गंगा किनारे अवैध पत्थर के स्टॉक और परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया. जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार को जिले में संचालित सभी क्रशर प्लांटों के लीज़ कागजातों को जांच का निर्देश दिया. माइनिंग नियमों का उल्लंघन करने वाले क्रशर प्लांट पर कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल बंद करने का निर्देश दिया. बैठक में जून 2022 से अब तक खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन से संबंधित कुल 14 प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी दी गई. अवैध खनन में लिप्त 39 वाहनों को जब्त करने की पुष्टि भी की गई. जिसमें 28 वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई. बैठक में अपर समाहर्ता विनय मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज राहुल जी आनंद जी, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल रोशन शाह, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष गर्ग, विद्युत विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, सभी एसडीपीओ, साहिबगंज नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, अंचलाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=365400&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : ईडी की कार्रवाई के खिलाफ पीएम व गृहमंत्री का जेएमएम ने पुतला फूंका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही