Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : चाय दुकानदार की गला रेतकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Sahibganj: चाय दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी गई. यह मामला जिले के जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र की है. जहां चाय दुकानदार बेचन कुमार मिर्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई. रविवार को चाय दुकानदार का शव बरामद हुआ है. दुकानदार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें -‘उर्दू’">https://lagatar.in/urdu-is-a-language-added-to-constitution-first-time-any-government-is-giving-special-recognition-tribal-languages-in-jharkhand/">‘उर्दू’

संविधान में जोड़ी गयी भाषा है, पहली बार कोई सरकार झारखंड में जनजातीय भाषाओं को दे रही विशेष पहचान

रात में नहीं लौटा था घर

चाय दुकानदार बेचन समला वार्ड नंबर 20 के केलाबाड़ी समलापुर में किराए के मकान पर रहता था. शनिवार शाम अपने खाता को आधार से जोड़वाने के लिए सीएसपी गया था. शाम करीब छह बजे घर से निकला था. रात में घर नहीं लौटा. इसी दौरान रविवार को पुलिस को उसका शव मिला. शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

गला रेतकर की गई है हत्या

बेचन की हत्या गला रेतकर की गई है. उसके शरीर पर कई जगह ब्लेड से वार के निशान हैं. बेचन की तीन बेटी व दो बेटे हैं. एक बेटी की शादी हो चुकी है. पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की, वह कॉलेज रोड में चाय की दुकान चलाता था. इसे भी पढ़ें –MLA">https://lagatar.in/mla-ramesh-singh-munda-murder-case-nia-declares-two-naxalites-as-most-wanted/">MLA

रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड केस: NIA ने दो नक्सलियों को किया मोस्ट वांटेड घोषित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही