Search

 
 
 

साहिबगंज : उधवा में शिक्षक गोष्ठी का आयोजन, बीईईओ बोले – बख्शे नहीं जाएंगे लापरवाह शिक्षक

 
Sahibganj : उधवा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में 27 अगस्त को सभी सरकारी व अभियान विद्यालयों के सचिवों के साथ गुरु गोष्ठी आयोजित की गई. गोष्ठी की अध्यक्षता बीईईओ श्रीकांत सीतांशु ने किया. इस दौरान उन्होनें उपस्थित सचिवों को एससी, एसटी छात्रों के जाति प्रमाणपत्र बनाने की जानकारी दी. उन्होंने सभी सचिवों को अपने-अपने विद्यालयों के छात्रों का फॉर्म भर कर प्रज्ञा केन्द्र में जमा करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी सचिवों को जल्द से जल्द छात्रों के बीच पाठ्य पुस्तक वितरण करने का भी निर्देश दिया गया. बीईईओ ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा. मौके पर बीपीओ अटल बिहारी भगत, बैद्यनाथ ठाकुर, समसुल कबीर, अख्तर हुसैन सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-mid-day-meal-is-on-the-verge-of-closure-in-the-primary-and-middle-schools-of-the-district/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बंद होने के कगार पर है मध्यान भोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही