Sahibganj : झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर अर्थशास्त्र विषय के शिक्षक कपिलदेव ठाकुर के निलंबन के खिलाफ शिक्षक गोलबंद हुए हैं. 24 अप्रैल को पीजीटी शिक्षकों ने बांह पर काला पट्टी बांध संध्या महाविद्यालय के इंटरमीडिएट वार्षिक मूल्यांकन केन्द्र पर निलंबन का विरोध किया. निलंबित शिक्षक संध्या महाविद्यालय में ही पदस्थापित थे. विरोध करने वाले शिक्षकों में झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव डॉ. मनोज कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष आरती कुमारी, जिला सचिव राजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह, जिला संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार, जिला संगठन मंत्री मो. सईद अहमद समेत अन्य शिक्षक शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=616902&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : बोरियो सीएचसी सभागार में सहिया साथी की हुई बैठक [wpse_comments_template]
साहिबगंज : शिक्षक के निलंबन के खिलाफ गोलबंद हुए शिक्षक

Leave a Comment