Search

 
 
 

साहिबगंज : मानव तस्करी की शिकार आठ बच्चियों को लाने दिल्ली गई टीम

 
बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में टीम दिल्ली रवाना
Sahibganj : मानव तस्करी की शिकार साहिबगंज की आठ बच्चियों को दिल्ली से वापस लाने को बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में टीम मंगलवार की देर रात दिल्ली रवाना हुई. मालूम हो कि दिल्ली के अलग-अलग बालिका गृह में आवासित बच्चियों और उनके केयर टेकर से कागजी प्रकिया पूरी करने के बाद टीम सभी बच्चियों को लेकर 28 अगस्त को साहिबगंज लौटेगी. यहां सभी को बालिका सुधार गृह लोहंडा में रखा जाएगा. सभी बच्चियों के अभिभावकों को चिन्ह्रित कर लिया गया है. बाद में औपचारिकताओं को पूरा कर बच्चियों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया जाएगा. गौरतलब है कि दिल्ली में साहिबंगज सहित झारखंड के कई जिलों की मानव तस्करी की शिकार बच्चियां अलग-अलग बालिका गृह में अस्थाई रूप से रह रही हैं.

दिल्ली सरकार ने दी है बच्चियों की जानकारी

दिल्ली सरकार ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर इन बच्चियों के बारे में जानकारी दी है. पत्र में बताया गया कि झारखंड के अलग-अलग जिला की 16 बच्चियों को मानव तस्करों से मुक्त कराकर बालिका गृह में रखा गया है. इसमें साहिबगंज की आठ, पश्चिमी सिंहभूम की चार, पाकुड़, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा की एक-एक बच्ची है. झारखंड सरकार ने इसकी जानकारी सभी जिलों के समाज कल्याण पदाधिकारी को दी है. सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन उन बच्चियों को लाने की तैयारी में जुट गया है. इन बच्चियों में बरहेट की छह तथा तीनपहाड़ और बोरियो की एक-एक बच्ची शामिल है.

पूर्व में कई बच्चियों को लाया गया है वापस

बता दें कि यह जिला का पहला केस नहीं है, इसके पहले भी कई बार यहां की भोली भाली आदिवासी बच्चियों को दलाल किस्म के लोग पैसे और नौकरी दिलाने के नाम पर लेकर जाते रहे हैं. इन बच्चियों को दिल्ली, मुंबई, कोलकता, गुजरात सहित अन्य राज्यों में ले जाकर बड़े घरानों में रख दिया जाता है, जहां पर इन बच्चियों को मानसिक, शारिरिक सहित तरह-तरह के प्रताड़ना से गुजरना पड़ता है. जब किसी तरह मौका देखकर बच्चियां भागती हैं, तब पुलिस को इसके बारे में पता चलता है. फिर उनकी जानकारी पर और भी बच्चियों को छुड़ाया जाता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=737717&action=edit">यह

भी पढ़ें: ब्रेकिंग : झारखंड में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही