Search

 
 
 

साहिबगंज : उधवा में किशोर ने फांसी लगाकर दे दी जान

 
SAhibganj : उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर गोहलबाड़ी गांव में एक किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार रात की है. बताया गया कि गांव के मालेक शेख के पुत्र सादिक शेख (17 वर्ष) ने अपने कमरे में दुपट्टा के सहारे पंखा से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. परिजनों के अनुसार, रात में खाना खाकर सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. शनिवार की सुबह जब सादिक शेख काफी देर तक कमरे से नहीं निकला, तो परिजन उसे जगाने कमरे में गए. वहां का नजारा देख सभी के होश उड़ गए. सादिक का शव पंखे से झूल रहा था. बताया जाता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह मिर्गी बीमारी से पीड़ित था. घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-corruption-is-at-its-peak-in-jharkhand-people-will-overthrow-hemant-government-shivraj-singh/">गोड्डा

: झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर, हेमंत सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी- शिवराज सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही