Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : टेंपो को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, वृद्ध महिला घायल

Sahibganj : बोरियो प्रखंड में बोरियो-तीनपहाड़ सड़क मार्ग पर हरिणचरा मोड़ के समीप 1 जून को एक बाइक ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध महिला घायल गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला का नाम पश्चिम बंगाल के सिउडी निवासी यमुना बाहयकर (70) है. वह अपने रिश्तेदार के घर बरहेट आई थी. घटना के समय वह अपनी बेटी व नाती के साथ टेंपो में सवार होकर राजमहल गंगा स्नान करने जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार ने पीछे से टेंपो में टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ी. उसे गहरी चोट लगी है. दायां पांव टूट गया है. आनन-फानन में उसे बेटी व नाती ने बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉ. सुदामा साह ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए किसी दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654145&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : हाइवा-टोटो की टक्कर में तीन सवार घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही