Search

 
 
 

साहिबगंज : आग लगने से फूस का घर जलकर राख, हजारों का नुकसान

 
Sahibganj : उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र में दक्षिण बेगमगंज पंचायत अंतर्गत हाफुहाजी गांव में 7 अप्रैल को आग लगने से फूस का एक घर जलकर राख हो गया. गृह स्वामी का नाम रहमान शेख है. आग उसके रसोईघर में लगी. कुछ ही समय में आग की लपटें पूरे घर में फैल गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. आग में हजारों रुपए के सामान जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है. जले सामानों में अनाज, बिछावन, कपड़ा, बर्तन, नकद रुपए समेत अन्य सामान शामिल है. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. मामले की सूचना प्रशासन को दी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=601090&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : भीषण आग से 19 घर जले, लाखों का नुकसान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही