Search

 
 
 

साहिबगंज : उधवा में लॉटरी किंग के नाम से चर्चित आरोपी गिरफ्तार

 
अवैध लॉटरी टिकट, दो रजिस्टर व प्रिंटर जब्त,  पुलिस ने बरहड़वा स्थित घर पर चिपकाया था इश्तेहार   Sahibganj : उधवा प्रखंड में लॉटरी किंग के नाम से चर्चित मुजम्मिल शेख को राधानगर पुलिस ने बुधवार 19 जुलाई की शाम गिरफ्तार कर लिया. लंबे समय से राधानगर थाना पुलिस, बरहरवा थाना पुलिस व राजमहल थाना पुलिस को उसकी तलाश थी. राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे बरहड़वा स्थित उसके निजी आवास से उसे पकड़ा. कुछ दिन पहले ही राधानगर पुलिस ने उसके बरहड़वा स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया था. इसकी जानकारी राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव ने राधानगर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार को बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कांड संख्या 19/22 के अभियुक्त मुजम्मिल शेख अपने निजी आवास बरहरवा प्रोफेसर कॉलोनी में मौजूद है. सूचना पर थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए एक छापेमारी दल गठित किया. छापेमारी दल ने बरहरवा क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी पहुंचकर अभियुक्त के घर को चारों तरफ से घेर कर तलाशी ली. मुजम्मिल शेख को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. गुरुवार की सुबह मुजम्मिल शेख की निशानदेही पर उनके सहयोगी असमाउल शेख के घर बिंदुधाम रोड बरहरवा में छापेमारी की गई. उसके घर से अवैध लॉटरी टिकट, जिसकी अनुमानित कीमत 3.5 लाख, अवैध टिकट से संबंधित दो लेखा-जोखा का रजिस्टर व एक पुराना प्रिंटर जब्त किया गया. मुजम्मिल शेख के विरुद्ध राधानगर थाना में तीन केस 19/22, 164/22 एवं 265/22 दर्ज है. वहीं बरहरवा थाना में 141/22 एवं 150/21 दो मामला दर्ज है. छापेमारी दल में राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार, एएसआई मो इकबाल,ड्राइवर संजय दास सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही