Search

 
 
 

साहिबगंज : रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट टीम ने लिया जायजा

 
Sahibganj : मालदा एडीआरएम शिव प्रसाद के नेतृत्व में सेफ्टी ऑडिट टीम ने 26 जून सोमवार को बरहड़वा जंक्शन रेलवे स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान एडीआरएम ने बरहड़वा स्टेशन के प्लेटफार्म परिसर का पैदल भ्रमण कर यात्रियों की सुरक्ष व सुविधा का जायज़ लिया. निरिक्षण के दौरान एडीआरएम ने मातहतों से कहा कि रेल प्रशासन की ओर से जो भी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है, उसका हर हाल में अनुपालन करें. यात्रियों की सुरक्षा हमारा दायित्व है. इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस क्रम में एडीआरएम ने सेफ्टी को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर बरहरवा स्टेशन प्रबंधक निरंजन भगत, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशान्त भट्टाचार्य, जीआरपी थाना प्रभारी मंगलदेव उरांव, स्टेशन सुपरिटेंडेंट सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680221&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का मांगा प्रतिवेदन, की समीक्षा   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही