Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कृषि विधेयक के खिलाफ चेंबर ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Sahibganj : कृषि विधेयक के खिलाफ 14 फरवरी को ईस्टर्न झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज साहिबगंज के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया. चेंबर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि कृषि विधेयक खाद्यान्न व्यापारी, उपभोक्ता और किसान विरोधी है. इसके लागू होने से राज्य में महंगाई बढ़ेगी. विधेयक में 2% शुल्क जमा करने का प्रावधान है. शुल्क के कारण व्यापारियों पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा. किसानों को उनके उत्पादन के चीजों पर कम मूल्य मिलेगा. आंदोलन के जरिए राज्य सरकार को चेतावनी है कि विधेयक वापस ले. धरना के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. धरना देने वालों में अंकित केजरीवाल, गोपाल चौखानी, उत्तम कुमार पंडित, सुनील भारतीय, शंकर साह, मोहम्मद फैजल, मोहम्मद शकील, जाहिद खान, सोनेलाल गुप्ता समेत चेंबर के अन्य सदस्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=554355&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिला टास्क फोर्स ने 5 हाइवा व एक स्कॉर्पियो को किया जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही