Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मुख्यमंत्री ने हूल क्रांति के महानायक सिदो कान्हू को दी श्रद्धांजलि

Sahibganj : हूल क्रांति के महानायक सिदो कान्हू की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 अप्रैल को बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह गांव पहुंचे. सर्वप्रथम उन्होंने पचकठिया स्थित शहीद स्थल जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री शहीद के वंशज से मिलने उनके घर पहुंचे. परिजनों के लिए मुख्यमंत्री उपहार स्वरूप कुछ लेकर भी आए थे. इसके बाद मुख्यमंत्री भोगनाडीह गांव में ही आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महानायक के नाम पर सिदो कान्हू कृषि एवं वन उत्पाद अंतर्गत लैम्प्स-पैक्स में सदस्यता बढ़ाने का अभियान चलाया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य किसानों को अनाज का सही मूल्य दिलाना है. 30 लाख लोगों को लैपम्स-पैक्स की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके ज़रिए किसान आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर पंचायतों तक पहुंचने की कोशिश की है. कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने 15664.05 लाख रुपए के 8 योजनाओं का उद्घाटन एवं 59728.04 लाख रुपए के 2072 योजनाओं का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने 206 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया और कई लोगों के बीच नियुक्ति पत्र भी बांटें. उन्होंने मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत की. भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा गरीब जनता को राशन के लिए इंतजार करना पड़ता है. गरीबों की मदद के नाम पर भाजपा नेता रेवड़ी बांटते हैं. 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाए जाने पर भाजपा को रास नहीं आई. कोर्ट जाकर इसे रद्द करवा दी. देश के बाकी राज्यों में भी स्थानीयता को लेकर कानून है. झारखंड में पहल करने पर विरोध किया गया. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भोगनाडीह में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू को झामुमो की सदस्यता दिलाई गई. उनके साथ 4 हजार 2 सौ 52 भाजपा कार्यकताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक पाकुड़ हरदीप जनार्दनन, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, राजमहल सांसद विजय हांसदा, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, निबंधन सहयोग समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय बर्णवाल,जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू समेत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604427&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : आजादी की लड़ाई में देश के शूरवीरों ने दी शहादत- अविनाश पांडे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही