Sahibganj : नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नं 8 में चौक बाज़ार स्थित राजस्थान मध्य विद्यालय में रसोईया कक्ष जर्जर है. जिसे लेकर माता समिति की रसोईया को मध्याह्न भोजन बनाने में हर रोज़ परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है. विद्यालय में कक्षा 6 से 8वीं तक की कक्षाएं चलती है. विद्यालय में 173 छात्र नामांकित हैं. जिनके लिए हर रोज मिड डे मील बनता है. माता समिति से चयनित रसोईया सविता देवी व सावित्री देवी ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो छत से लगातार पानी टपकता रहता है. कमरे के भीतर पूरे फर्श पर पानी भर जाता है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को कई बार मौखिक सूचना दी गई है. हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला. सविता देवी ने बताया कि पिछले कई सालों से रसोईया कक्ष की यही जर्जर स्थिति है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-head-of-aadhaar-registration-center-inaugurated/">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : आधार पंजीकरण केन्द्र का मुखिया ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : साहिबगंज : आधार पंजीकरण केन्द्र का मुखिया ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Leave a Comment