Sahibganj : जिले के राजमहल नगर पंचायत में मटियाल स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डा प्रांगण में 10 अप्रैल को कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह यात्रा के तहत जनसभा का आयोजन किया गया. जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में देश के शूरवीरों ने शहादत दी. अंग्रेजों से लोहा लेते हुए महात्मा गांधी ने दुनिया को सत्याग्रह रूपी हधियार दिया. सत्याग्रह के बल पर उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ देश की जनता को जागरूक किया. पंडित जवाहरलाल नेहरू का मकसद देश की तरक्की था. उन्होंने अपने निजी फायदे या व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए काम नहीं किया. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार उदारीकरण के नाम पर औने पौने दाम पर इस देश की संपत्ति को बेच रही है. जवाहरलाल नेहरू ने बड़े-बड़े कल कारखाने स्थापित किए थे. इंदिरा गांधी ने इन कारखानों को राष्ट्रीयकरण किया. वहीं मोदी सरकार इन कल कारखानों को निजीकरण करने पर तुली है. राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमारे पुरखों ने अंग्रेजों की लाठियां खाकर देश को आज़ादी दिलाई. आजादी के बाद देश में लोकतंत्र स्थापित किया गया. एक ऐसे संविधान की रचना की गई जिसमें सभी को बराबरी का हक दिया गया है. मोदी सरकार में देश के बाकी उद्योगपतियों की जगह सिर्फ एक दो उद्योगपतियों की संपत्ति ही बढ़ रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राहुल गांधी ने चार हजार किलोमीटर सफर कर भारत जोड़ो यात्रा की. इस यात्रा का मकसद संविधान की रक्षा समेत महिलाओं व किसानों के अधिकार की रक्षा करना था. जनसभा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला प्रभारी जालेश्वर महतो, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी उदय लखमानी, राजमहल विधानसभा प्रभारी देवीलाल मुर्मू, बरहेट विधानसभा प्रभारी रवि रंजन सिंह समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. जनसभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी साहेबगंज के अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने किया तथा मंच संचलन जिला उपाध्यक्ष मो कलीमुद्दीन ने किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602449&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज: शहीद सिदो कान्हू जयंती पर मुख्यमंत्री बांटेंगे लाभुकों को नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]
साहिबगंज : आजादी की लड़ाई में देश के शूरवीरों ने दी शहादत- अविनाश पांडे

Leave a Comment