Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन कराने को लेकर जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Sahibganj : उपायुक्त राम निवास यादव ने 11 मई को समाहरणालय परिसर से ज़िले के उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि जिले के 4 उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र 2023-24 में नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इच्छुक अभिभावक 15 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं. इन उत्कृष्ट विद्यालयों का सिलेबस सीबीएसई पैटर्न पर है. पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी है. इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, साइंस लैबोरेट्री, लाइब्रेरी समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध है. प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर उत्कृष्ट विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी.

जिले में ये उत्कृष्ट विद्यालय हैं-

उत्क्रमित प्लस टू आदर्श कन्या उच्च विद्यालय पोखरिया. इस स्कूल में सिर्फ कक्षा 1 में 40 बालिकाओं का नामांकन होगा. प्लस टू बीडी उच्च विद्यालय सकरी गली तालझारी में कक्षा 6, 7, 8 में 40-40 बालक व बालिकाओं का नामांकन होगा. वहीं कक्षा 9 में 80 छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा. मॉडल विद्यालय बरहेट में कक्षा 6, 7,एवं 8 में बालक एवं बालिका दोनों का नामांकन रिक्त सीटों के अनुरूप होगा. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साहिबगंज में सिर्फ 25 बालिकाओं का कक्षा 6 में नामांकन होगा. अधिक जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.nicsahibganj.in">http://www.nicsahibganj.in">www.nicsahibganj.in

पर क्लिक कर जानकारी ली जा सकती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=632957&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: किशोर अपहरण कांड में स्कार्पियो सहित एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही