Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : उपायुक्त ने बैठक कर बनाई बाढ़ से निपटने की रणनीति

Advertisement
Advertisement
जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाने का निर्देश
Sahibganj : बाढ़ की संभावना के मद्देनजर उपायुक्त ने 18 जुलाई को बैठक कर तैयारी व आपदा प्रबंधन की समीक्षा की. यह बैठक उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई. इस क्रम में उपायुक्त ने बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारी पर चर्चा करते हुए 130 आपदा मित्रों को जल्द से जल्द प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया. कहा कि विभाग से पर्याप्त मात्रा में लाइफ जैकेट आपूर्ति का पत्राचार करें. जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबरों को आम लोगों के लिए जारी करें. साथ ही साहेबगंज के सभी अनुमंडल व अंचल कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर उनके नंबरों को आम लोगों में प्रसारित करें. वहीं उपायुक्त ने दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया.

             उधवा अंचल क्षेत्र के कई गांवों में हुआ कटाव

[caption id="attachment_703482" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Sahib-JJJJJJ-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बैठक में मौजूद अधिकारीगण[/caption] उन्होंने अंचलाधिकारी उधवा को निर्देश दिया कि उधवा प्रखंड में जिन गांवों में कटाव हुआ है, उसकी सूची जल्द तैयार कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं. उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान को निर्देश दिया कि बाढ़ से होने वाली बीमारी से बचने  के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा की व्यवस्था करें. बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार वरदियार, एसी विनय कुमार मिश्र, सीएस रामदेव पासवान, डीएसओ अमर कुमार, डीपीओ शिशिर कुमार पंडित, एसडीओ राहुल जी आनंद जी, एसडीओ रौशन कुमार साह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=702457&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, हालत गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही