Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बिमारियों को आमंत्रण दे रहा है नाली का बहता गंदा पानी

Sahibganj:जिला के बोरियो प्रखंड में सरकार स्वच्छता को लेकर चाहे जितना भी फरमान जारी करे किंतु अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि इसके प्रति कतई गंभीर नहीं है. नाले व सार्वजनिक स्थलों पर फैली गंदगी की ढेर सवालिया निशान खड़े कर रहें हैं. नालियों में भरा कचरा, गंदगी के कार्य प्रणाली की पोल खोलते दिख रही है. प्रखंड क्षेत्र के बोरियो संथाली मोमिन टोला में पिछले कई महीनों से टोले का कचरा नाली में जमा हो जाने से सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है. गंदगी जमा रहने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. लोग मजबूरन गंदे पानी से होकर आने-जाने को विवश है. ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधि से कई बार की गई है लेकिन सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला है. उप मुखिया फैयाज अंसारी ने बताया कि फंड में रुपए नहीं चढ़ने के कारण नाली को साफ नहीं कराया गया है. पैसा आते ही नाली को साफ कराया जायेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=644186&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : बंदियों को अपने हक व अधिकार की जानकारी जरूरी: डालसा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही