Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ मुहर्रम का त्योहार

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : पूरे ज़िले में शांति और सौहार्द के साथ 9 अगस्त को मुहर्रम का त्योहार संपन्न हो गया. कोरोना काल के कारण दो साल बाद जिले भर में अखाड़ा निकाले गए. इस दौरान लोगों का उत्साह देखते बन रहा था. या अली और या हुसैन के नारों के साथ जगह-जगह अखाड़े निकाले गये. 8 अगस्त की पूरी रात मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक हथियारों के साथ एक से बढ़कर एक करतब अखाड़े में दिखाते रहे. वहीं 9 अगस्त को जिले के सभी कर्बला में जाकर लोगों ने फातिहा पढा और पहलाम किया. जिले के कई इलाकों में गंगा यमुनी तहजीब का भी नजारा देखने को मिला. जहां हिन्दू, मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मिलकर अखाड़ा में करतब दिखाते देखे गए. उधर शहर के कुलीपाड़ा, एलसी रोड, मजहर टोला, अंजुमन नगर, महादेवगंज सहित विभिन्न मुस्लिम क्षेत्रों में अखाड़ा निकाले गए.  इस दौरान खिलाड़ियों ने पारंपरिक हथियारों के साथ ढोल तासे के धुन पर एक से बढ़कर एक खेल दिखाया. सुरक्षा के मद्देनज़र चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जिला प्रसासन ने दंडाधिकारी की तैनाती भी की थी. सीओ, बीडीओ, नगर थाना प्रभारी धर्मपाल मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रसाद, जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी चितरंजन प्रसाद, अपने पुलिस बल के साथ अखाड़ों की सुरक्षा में डटे रहे. सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी अखाड़ों की वीडियोग्राफी भी कराई गई. यह">https://lagatar.in/sahibganj-district-congress-started-gaurav-yatra-padyatra-from-mirzachowki-to-sahibganj/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिला कांग्रेस ने शुरु की गौरव यात्रा, मिर्जाचौकी से साहेबगंज तक की गई पदयात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही