Search

 
 
 

साहिबगंज : राज्य को विकासशील बनाना प्रथम उद्देश्य : हेमंत सोरेन

 
Sahibganj : दो दिवसीय साहिबगंज दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहिबगंज ज़िला को 59.86 करोड की महत्वकांक्षी योजनाओं की सौगात दिया. मुख्यमंत्री ने पतना स्थित आवासीय कार्यालय से ऑनलाइन 25 योजनाओं की आधारशिला रखी. इनमें से 58.86 करोड़ की योजनाएं सिर्फ पथ निर्माण की है. [caption id="attachment_519113" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/CM-MANREGA-PATRA-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> लाभुक को मनरेगा का स्वीकृति पत्र देते सीएम हेमंत सोरेन[/caption] इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साहिबगंज जिला में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा. संथाल परगना क्षेत्र के विकास के लिए उनकी सरकार ने रोडमैप तैयार कर लिया है. उन्होंने कहा कि राज्य को विकसित बनाना ही उनका पहला उद्देश्य है. शिलान्यास कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय हांसदा, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, डीसी रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के अलावा राजमहल एसडीओ रोशन कुमार सहित पतना बीडीओ सौरभ कुमार सुमन मुख्य रूप से उपस्थित थे.

             इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास

योजना में ग्रामीण कार्य विभाग प्रखंड के लिए एनएच 80 से महतापुर तक 62.90 लाख की लागत से सड़क निर्माण, एनएच 80 से जामपुर तक 89.03 लाख की लागत से पथ निर्माण, एनएच 80 से नवापाड़ा तक 99.95 लाख से गार्डवाल निर्माण, पीएमजीएसवाई पथ कसबा सिरासिन से सिरासिन विद्यालय व मस्जिद तक 144.51 लाख से पथ निर्माण कार्य, पलाश बोना से मस्जिद जोरापोखर होते हुए आरईओ सड़क का 154.983 लाख से सड़क निर्माण, बिसनपुर पंचायत भवन से धोबी टोला होते हुए बजरंगबली मंदिर तक 142.877 लाख की लागत से पथ निर्माण व आरसीडी पथ विजयपुर से विजयपुर शिवलिंडागा होते हुए पीएमजीएसवाई पथ कोटलपोखर तक 186.838 लाख से पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. एनआईपी से अनुबद्ध योजना के तहत पतना प्रखंड में कुल पांच आधारभूत योजनाओं का शिलान्यास किया गया. यह">https://lagatar.in/sahibganj-blanket-distribution-done-among-40-disabled/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : 40 दिव्यांगों के बीच किया गया कंबल वितरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही