Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : लक्ष्य है सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी

Advertisement
Advertisement
Sahebganj: साहिबगंज (Sahebganj) झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रखंड कार्यालय परिसर में 26 जून रविवार को मेगा सशक्तीकरण शिविर लगाया गया. मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप जला कर शिविर का उद्घाटन किया. शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए. शिविर में लाभार्थियों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रीन राशन कार्ड,  वृद्धा पेंशन, जॉब कार्ड, झारखंड स्टेट लाइवलीवुड प्रमोशन सोसाइटी से संबंधित प्रशस्ति पत्र आदि का वितरण किया गया.

   हर विभाग के स्टॉल पर हर तरह की सुविधा

शिविर को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार, अंचलाधिकारी अब्दुल समद, प्रमुख वीणा देवी, संघ के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी एवं पूनम कुमारी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया. शिविर में जनजातीय विकास एजेंसी, जिला कल्याण विभाग ,पहाड़िया कल्याण विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ,श्रम विभाग, आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग,शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, पेयजल और स्वच्छता विभाग,पशुपालन विभाग, पंजीकरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भूमि सुधार विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उद्योग विभाग, सिंचाई विभाग ,जिला ग्रामीण विकास अभिकरण योजना विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण योजना, जिला डेयरी विकास विभाग, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र मत्स्य विभाग, विकास विभाग सहकारिता, कृषि उत्पादन बाजार समिति, बैंक, पोस्ट ऑफिस, आधार कार्ड, प्रज्ञा केंद्र, सखी मंडल के स्टॉल लगाए गए थे. इन स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी दी गई और आवेदन स्वीकार किये गए.

  मुख्य अतिथि ने किया वृक्षारोपण

बाद में मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार ने प्रखंड परिसर में वृक्षारोपण किया. इस मौके पर सीडीपीओ कुंती रेवा, 20 सूत्री अध्यक्ष मोहम्मद मुजम्मिल हक, बीपीओ अभिषेक आनंद, बीपीएम राजीव मिश्रा, प्रमुख वीणा देवी, पूनम कुमारी, पीएलबी सुनील कुमार यादव, रंजन कुमार सिंह, हरेंद्र लाल सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मचारी सहित सैकड़ों लाभार्थी एवं ग्रामीण मौजूद थे. शिविर में स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ रेशमी प्रिया तिर्की, तुलसी कुमारी, एएन एम क्रिस्टीना मरांडी, बिटीटी, रंजना मालतो, आयुष डॉक्टर,पीताम्बर कुमार आदि ने भी शिरकत की. यह भी पढ़ें: देवघर">https://lagatar.in/deoghar-amit-singh-murder-case-was-closely-investigated-by-cid-adg/">देवघर

: अमित सिंह मर्डर केस की सीआईडी एडीजी ने बारीकी से की जांच [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही