Search

 
 
 

साहिबगंज : रेल राज्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी, नहीं जा सके सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली

 

Sahibganj : साहिबगंज दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहब पाटिल दानवे की तबीयत अचानक से 20 सितंबर को बिगड़ गई. जिसके बाद वो स्पेशल ट्रेन से पटना के लिए रवाना हो गये. रेल राज्य मंत्री को शहीद सिद्धो कान्हू के पैतृक की जन्मस्थली भोगनाडीह जाना था. भोगनाडीह में शहीद सिद्धो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ-साथ रेल राज्य मंत्री का सिद्धो कान्हू के वंशजों से भी मिलने का कार्यक्रम तय था. भाजपा नेताओं की तरफ़ से बताया गया कि अचानक मंत्री रावसाहिब पाटिल दानवे की तबीयत बिगड़ने के कारण भोगनाडीह का दौरा रद्द करना पड़ा.

रेलवे स्कूल का किया निरीक्षण

इससे पहले केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने रेलवे स्कूल जाकर स्कूल का मुआयना किया और मालदा डीआरएम को स्कूल की समस्याओं से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा. इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल दिवस के अवसर पर आरपीएफ जवानों के बीच मिठाई भी बांटी.

[caption id="attachment_424718" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/railway-school-nirikshan-300x226.jpg"

alt="" width="300" height="226" /> रेलवे स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे रेल राज्यमंत्री रावसाहब पाटिल दानवे[/caption]

गंगा घाट पर नमामि गंगे परियोजना का लिया जायजा

रेलवे स्कूल का निरीक्षण करने के बाद मंत्री सीधे नमामि गंगे परियोजना का कार्य देखने गंगा किनारे बिजली घाट पहुंचे. इसके बाद केंद्र सरकार के योजना से बने बंदरगाह को देखने वो सकरीगली समदा घाट भी पहुंचे. बताया गया कि इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद वो भोगनाडीह का दौरा रद्द कर पटना रवाना हो गये. रेलवे स्कूल और गंगा घाटों पर रेल राज्यमंत्री के परियोजना के निरीक्षण के दौरान राजमहल विधायक अनन्त ओझा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो, जिला अध्यक्ष राम दरस यादव, गणेश तिवारी, जयप्रकाश सिन्हा सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : साहिबगंज : रेल राज्य मंत्री ने केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही