Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बाइक की तेज रफ्तार ने ली दो छात्रों की जान, एक घायल

Sahibganj : जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर 24 मार्च की दोपहर तेज रफ्तार बाइक काठपुल के पास रेलिंग से टकराने के कारण दो छात्रों की मौत हो गई तथा एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों के नाम महाजन टोली निवासी रंजीत राय के पुत्र सूरज राय (18), कासिम बाजार निवासी महादेव साहा के पुत्र रोहित साहा (17), तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के दरला गांव निवासी अंबिका महतो के पुत्र रोहन महतो (17) है. तीनों एक ही बाइक से राजमहल से रोहित साहा का जन्मदिन मनाने जा रहे थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार बाइक काठपुल के पास रेलिंग से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूरज व रोहन की मौके पर ही मौत हो गई. रोहित साहा गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजमहल थाना पुलिस को दी. खबर पाकर एसआई अमन कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों को अनुमंडल अस्पताल राजमहल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया. रोहित साहा को प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बंगाल के मालदा रेफर कर दिया गया. घटना से राजमहल व तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में शोक का माहौल है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=586703&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही