Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : रुबिका पहाड़िन हत्याकांड का अंतिम आरोपी गिरफ्तार

Sahibganj : जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के बहुचर्चित रुबिका पहाड़िन हत्याकांड का अंतिम आरोपी को पुलिस ने 24 अप्रैल की देर शाम गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम फाजिल टोला निवासी सलीम अंसारी है. उसके पिता का नाम ऐनुल हक उर्फ (हकवा) है. उसे गिरफ्तार बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने किया. रुबिका हत्याकांड के मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी की गिरफ्तारी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर से हुई थी. रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर उसने सलीम अंसारी का नाम लिया था. घटना के बाद से सलीम अंसारी पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कलियाचक में छुपा था. कालियाचक में वह कपड़े की फैरी लगाता था. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. यह जानकारी 25 अप्रैल को पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने पत्रकारों को दी. कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सलीम अंसारी ईद मनाने अपने गांव फाजिल टोला आया है. इस समय उसे धौगोड़ा नामक जगह में देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए हरकत में आई. थाना प्रभारी जगन्नाथ पान सदलबल धौगोड़ा पहुंचे. उसे धौगोड़ा के समीप बाइक से तीनपहाड़ की ओर जाते देखा गया. थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. बोरियो थाना में पूछताछ में उसने गुनाह स्वीकार करते हुए कहा कि रुबिका पहाड़िन की हत्या के बाद शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने में वह शामिल था. उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष 17 दिसंबर की शाम बोरियो संथाली के  निर्माणाधीन आंगनबाड़ी के पीछे पुलिस ने एक महिला का कटा पैर बरामद किया था. इसके बाद छानबीन करने पर मानव शरीर के 18 टुकड़े मिले. जांच में पता चला कि यह टुकड़े दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी रुबिका पहाड़िन की है. उसकी हत्या के बाद शव को टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिया गया.

जेल में बंद रुबिका हत्याकांड के अन्य आरोपी

इससे पूर्व रुबिका हत्याकांड मामले में दिलदार अंसारी, उसके पिता मुस्तकीम अंसारी, मां मरियम निशा, पहली पत्नी सरेजा खातून, बहन गुलेरा खातून, भाई महताब अंसारी व आमीर अंसारी, स्टैंड किरानी मैनुल हक, उसकी पत्नी शहर बानो, मैनुल अंसारी, उसकी पत्नी जरीना बीबी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617982&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : शिक्षक के निलंबन के खिलाफ गोलबंद हुए शिक्षक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही