Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : पांच दिन पूर्व बरामद शव का हुआ अंतिम संस्कार

Sahibganj:गंगा पुल निर्माण कर रही डीबीएल कंपनी के महादेवगंज साइट से बरामद शव की 5 दिनों बाद भी शिनाख़्त नहीं हो पाई है. शिनाख़्त के लिए शव को सदर अस्पताल स्थित मर्चरी में रखा गया था. ज्ञात हो कि मंगलवार की सुबह वाहन से कुचला अज्ञात युवक का शव बालू व मिट्टी में धंसा बरामद हुआ था. शव के दाहिने तरफ किसी भारी वाहन के चढ़ जाने का निशान पाया गया था. शव के आसापास टायर के निशान भी मौजूद थे. थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश व सअनि चंद्रमोहन इंदरवार ने शव को कब्जे में कर कांड संख्या 45/ 23 दर्ज करते हुए शव की शिनाख्त में लगी थी. थाना प्रभारी ने बताया कि कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही कोई दावेदार आया है. जिसके बाद 21 मई को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=644186&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : बंदियों को अपने हक व अधिकार की जानकारी जरूरी: डालसा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही