Search

साहिबगंज : सबसे लंबी नदी क्रूज एमवी गंगा विलास पहुंचा साहिबगंज

Sahibganj : दुनिया की सबसे लंबी लदी क्रूज एमवी गंगा विलास शुक्रवार की शाम साहिबगंज पहुंचा. साहिबगंज के सकरीगली समदा घाट पर शाम 6:45 बजे विशाल शाही क्रूज पहुंचा. एमवी विलास रात भर सकरीगली समदा घाट में प्रवास करेगा. क्रूज के समदा घाट पहुंचते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. 51 दिनों के सफर पर निकला एमवी गंगा विलास 23 जनवरी को साहिबगंज पहुंचने वाला था. लेकिन तय समय से तीन दिन पहले ही क्रूज साहिबगंज पहुंच गया है. क्रूज के स्वागत के लिए लिए डीसी राम निवास यादव, एसडीओ सदर राहुल जी आनंद जी, डीटीओ संतोष गर्ग, डीएमओ कुमार, डीएफओ मनीष तिवारीओ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से इसे रवाना किया था. 51 दिनों के सफर के बाद डिब्रूगढ़ इसका अंतिम पड़ाव होगा. क्रूज एमवी गंगा विलास शिप 62 मीटर लंबी और 12 मीटर चौड़ी है. इसमें तीन डेक हैं. 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट्स हैं. क्रूज में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक वाराणसी से डिब्रूगढ़ की यात्रा का लुत्फ ले रहे हैं. यह">https://lagatar.in/sahibganj-strict-action-will-be-taken-on-violation-of-no-entry-sdpo/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : नो एंट्री का उलंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीपीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp