Search

 
 
 

साहिबगंज : सिदो कान्हो स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह

 
डीसी अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, लिए गए कई निर्णय
Sahibganj : समाहरणालय स्थित सभागार में 31 जुलाई को उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी बैठक हुई. निर्णय लिया गया कि मुख्य कार्यक्रम स्थल सिदो कान्हो स्टेडियम में होगा. यहां 15 अगस्त को पूर्वाह्न 9.15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जबकि समाहरणालय में पूर्वाहन 9:45 पर ध्वजारोहण होगा. डीडीसी के कार्यालय में 9:50 बजे व जैप-9 में पूर्वाह्न 10:20 बजे, एसपी कार्यालय में 10:35 बजे व पुलिस लाइन में 10:50 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा. बैठक में मुख्य कार्यक्रम की व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, टेंट पंडाल की व्यवस्था, साफ सफाई आदि व्यवस्था की जिम्मेवारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई.

परेड का आखिरी पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को होगा

बैठक में ध्वजारोहण के लिए सभी विभागों के कर्मियों को प्रशिक्षित करने, ध्वनि विस्तारक यंत्र व्यवस्था करने, प्रभातफेरी निकालने आदि पर मंथन हुआ. परेड का आखिरी पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को होगा. बैठक में मौजूद वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, सिविल सर्जन डॉ0 रामदेव पासवान, एसी विनय मिश्र, एसडीओ सदर व राजमहल सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=715752&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : उपायुक्त रामनिवास यादव की पहल पर हिंसक घटना टली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही