Search

 
 
 

साहिबगंज : छुट्टी में कटौती के ख़िलाफ़ कॉलेज के शिक्षकों का आंदोलन ज़ारी

 
Sahibganj : साहिबगंज कॉलेज के शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश व आकस्मिक अवकाश में की गई कटौती को लेकर गुरुवार 25 मई को चौथे दिन भी काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. शिक्षकों का कहना है कि शिक्षक संघ की आम सहमति के बिना अवकाश में की गई कटौती शिक्षकों के साथ धोखा और विश्वासघात है. [caption id="attachment_648372" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/TEACHER-2-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते शिक्षक[/caption] महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ.ध्रुव ज्योति कुमार सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक यूजीसी के सेवा के तहत नियुक्त हुए हैं. सभी शिक्षक वोकेशनल संवर्ग में आते हैं. वोकेशनल संवर्ग में सभी कर्मी को साल में 16 दिनों का आकस्मिक अवकाश दिया जाता है. परंतु इन शिक्षकों को वोकेशनल संवर्ग से अलग कर नॉन वोकेशनल संवर्ग के रूप में सेवा ली जा रही है. 16 दिनों के आकस्मिक अवकाश को अब 8 दिनों का कर दिया गया. राज्यपाल के साथ सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति से आदेश पर पुनर्विचार का आग्रह किया गया है. फिलहाल 30 मई से सभी हड़ताली शिक्षक सामूहिक अवकाश पर जा रहे हैं. यह">https://lagatar.in/sahibganj-public-servants-met-minister-alamgir-alam-on-the-17th-day-of-the-strike/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : हड़ताल के 17वें दिन मंत्री आलमगीर आलम से मिले जनसेवक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही