Search

 
 
 

साहिबगंज : दाहू यादव के ठिकाने पर छापेमारी करने गई बैरंग लौटी पुलिस टीम

 
Sahibganj : 1000 करोड़ रुपए अवैध खनन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय कोर्ट में दर्ज मामले में फरार चल रहे दाहू यादव, उनके भाई सुनील यादव और पुत्र राहुल यादव के ठिकानों पर 4 जून की रात छापेमारी करने गई चार थाने की पुलिस टीम बैरंग लौट गई. छापेमारी में पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा. छापेमारी देर रात तक जिरवाबाड़ी ओपी के करमपहाड़ व शेरगढ़ पहाड़ समेत अन्य ठिकानों पर की गई. मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रसाद को गुप्त सूचना मिली थी कि दाहू यादव आस पास के पहाड़ी में छुपा है. सूचना मिलते ही पुलिस रेस हो गई. जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस, मिर्जाचौकी थाना पुलिस, मुफस्सिल और बोरियो थाना पुलिस की टीम पुलिस निरीक्षक शशि भूषण चौधरी के नेतृत्व में गठित की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की. पुलिस को तीनों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला. पुलिस सूत्रों के अनुसार ईडी स्पेशल कोर्ट के आदेश पर बीते 7 मई को दाहू यादव व सुनील यादव के शोभनपुरभट्टा स्थित घर की कुर्की जब्ती की जा चुकी है. दाहू के पुत्र राहुल यादव की गिरफ्तारी के लिए ईडी की विशेष अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658712&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : पीडीएस दुकानदारों ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही