Search

 
 
 

साहिबगंज : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी सिद्धो कान्हू की भूमि की मिट्टी : अनुकूल मिश्रा

 
Sahibganj : कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुकूल मिश्रा 25 अक्टूबर को बरहेट प्रखण्ड स्थित वीर क्रांतिकारी सिद्धो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचे और उनके वंशजों से मुलाकात की. साथ ही 5 नवम्बर से शुरू होकर साहिबगंज से बुलंदशहर तक जाने वाली  भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा की. अनुकूल मिश्रा ने कहा कि सिद्धो कान्हू की भूमि की मिट्टी को भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी को सौंपी जाएगी. इसके लिए अनुकूल मिश्रा ने सिद्धो कान्हू के घर की मिट्टी इकट्ठा किया. ज़िलाध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने बताया कि मिट्टी के साथ साहिबगंज से गंगा का जल लेकर राहुल गांधी को बुलन्दशहर में सौंपा जाएगा. इसके साथ ही इस भारत जोड़ो यात्रा को राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा में समाहित कर दी जाएगी. इससे पहले जिलाध्यक्ष ने मंत्री आलमगीर लम से मुलाकात भी की. इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि सह पूर्व पार्षद मुर्शाद अली, जिला सचिव कमरुल हक, बरहेट प्रखण्ड अध्यक्ष तैमूर अंसारी, पूर्व प्रमुख छोटू हंसदा, फरीद अंसारी, खोगेन दास, हनीफ, ऐनुल अंसारी, जयदेव रजवार, शिवलाल मालतो व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-crowd-absent-from-kali-puja-fair-in-borio/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बोरियो में काली पूजा मेले से भीड़ नदारद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही