Search

 
 
 

साहिबगंज : शहीद कुलदीप उरांव की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई

 
Sahibganj : शहीद कुलदीप कुमार उरांव की तीसरी पुण्यतिथि 2 जुलाई रविवार को जैप 9 कैटीन के निकट बनी समाधि स्थल पर मनायी गई. मौके पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा,  विधायक अनंत ओझा, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह आदि लोगों ने शहीद कुलदीप कुमार उरांव के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर विधायक अनंत ओझा ने कहा कि झारखंड के लाल शहीद कुलदीप कुमार उरांव के शहादत को हम कभी नहीं भूल पाएंगे. हमें गर्व है कि साहिबगंज जिला के लाल ने मां भारती के लिए अपने प्राण की आहुति दी है. हम जिलावासियों को उन पर गर्व है. [caption id="attachment_686075" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Punya-Tithi-1-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> श्रद्धांजलि अर्पित करते एसपी[/caption]

पिता ने नम आंखों से सुनायी बेटे की दिलेरी

वही शहीद के पिता घनश्याम उरांव ने कहा कि हमने बहुत कठिनाई से अपने पुत्र का पालन पोषण किया था. कुलदीप बड़ा होकर 118 बटालियन में सीआरपी के जवान बना. वह श्रीनगर में पदस्थापित था जहां उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कुलदीप शहीद हो गया. अपने पुत्र पर मुझे गर्व है. इस  मौके पर आगंतुक अतिथियों के अलावा  उनके परिवार के कई सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685704&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो झुलसे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही