Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी में शिक्षक के बंद आवास का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Sahibganj : साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र गोडाबाड़ी हटिया के समीप स्थित संत जेवियर स्कूल के शिक्षक के बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपए के सामान की चीरी कर ली. शिक्षक पुण्य गौरव कोलकाता से गुरुवार की रात अपने घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक पुण्य गौरव अपनी मां व छोटे भाई के साथ 25 दिसंबर को कोलकाता गए थे. गुरुवार की रात बजे जब वापस घर पहुंचे, तो मेन गेट में लगे दोनों ताला टूटे हुए थे. अंदर जाने पर 4 कमरों के ताले भी टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था. कमरों व आंगन में रखे अलमीरा का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, डेढ़ लाख रुपए कैश व चुकड़ी में रखे रुपए चोर ले गए हैं. चोर 2 लैपटॉप, एक टेबलेट व अन्य सामान भी ले गए हैं. वहीं प्रथम तल्ला पर रहने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका यूपी निवासी रीना उपाध्याय व डिंपल के कमरों व दूसरे तल्ले  पर रहने वाली भाड़ेदार रांची की वीणा के कमरों का भी ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी पंकज दुबे व नगर थाना के इंस्पेक्टर अमित गुप्ता दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. यह भी पढ़ें : रेलवे">https://lagatar.in/railways-took-power-block-dumka-ranchi-express-will-remain-canceled-on-5th-many-other-trains-also-affected/">रेलवे

ने लिया पावर ब्लॉक, दुमका-रांची एक्सप्रेस 5 को रद्द रहेगी, कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही