Sahibganj: आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने व अपराध पर काबू करना पुलिस का काम है. लेकिन प्रत्येक दिन सभी जगहों व चौक-चौराहों पर लगातार नजर बनाए रखना संभव नहीं है. जिले के किसी भी मुख्य चौक चौराहों व महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरा नहीं रहने के कारण अपराधी बिना भय के घटना को अंजाम देकर आराम से निकल जातें हैं. जो लगें भी हैं वो खराब रहने से धार्मिक स्थल पर प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ मामले में दोषियों का चेहरा कैमरा में कैद नहीं हो पाया था. जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव जयप्रकाश सिन्हा ने शनिवार 8 अप्रैल को बताया कि वर्तमान समय में हम 5G जैसी सुविधाओं से लैस जिंदगी जी रहें हैं. लेकिन अपराध को रोकने में सहायक सीसीटीवी कैमरा की कमी है. स्टेशन चौक से कालेज रोड़ व पूर्वी फाटक, बिजली घाट से पुरानी साहिबगंज, पटेल चौक से गांधी चौक,चौक बाजार से गोपालपुर तक सीसीटीवी होना चाहिए. शहर के साक्षरता चौक, सुभाष मोड़, पूर्वी फाटक, पुरानी एसपी कोठी मोड़, चैती दुर्गा चौक, टमटम स्टैंड, ग्रीन होटल मोड़, कुलीपाड़ा,कृष्ण नगर दुर्गा स्थान, घाटरोड़, स्टेशन चौक, बादशाह चौक, बाटा मोड़ सहित कई ऐसे मोहल्लें हैं जहां सीसीटीवी लगाना अनिवार्य है. डीसी रामनिवास यादव ने शांति समिति की बैठक में कहा था कि शहर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जायेगा. इसको लेकर विभाग को पत्र भी लिखा गया है. बहुत जल्द अच्छी क्वालिटी के कैमरे शहर के प्रमुख जगहों पर लगाया जायेगा. यह">https://lagatar.in/sahibganj-chief-minister-will-distribute-appointment-letters-to-the-beneficiaries-on-martyr-sido-kanhu-jayanti/">यह
भी पढ़ें: साहिबगंज: शहीद सिदो कान्हू जयंती पर मुख्यमंत्री बांटेगें लाभुकों को नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]
साहिबगंज: शहर में कैमरा होगा निगहबान तो अपराध पर लगेगी लगाम

Leave a Comment