Search

 
 
 

साहिबगंज : मुहर्रम जुलूस के रुट में नहीं होगा कोई बदलाव - डीसी

 
सोशल मीडिया की होगी निगरानी, भड़काउ भाषण पर होगी कड़ी कार्रवाई  
Sahinganj :  समाहरणालय के सभागार में डीसी राम निवास यादव की अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर प्रशासनिक बैठक हुई. 25 जुलाई को हुई इस बैठक में मुहर्रम के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर गहन चिंतन किया गया. बैठक में संबंधित पदाधिकारियों से लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी जुलूस की संख्या और होमगार्ड की उपलब्धता की जानकारी ली गई. मौके पर उपायुक्त ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि 02 दिनों के भीतर प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक करें. प्रखंडों की बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दें कि ताजिया के लिए जो रूट निर्धारित है, उसमें बदलाव नहीं करना है. पूर्व से जिस रूट पर ताजिया निकलता आ रहा है, उस रुट से ही ताजिया निकालें. ताजिया के रूट में फेरबदल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी का निर्देश देते हुए कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट या तस्वीर साझा करने वाले एडमिन पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करें. थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि डीजे पर भड़काऊ गाने न बजने दें.

डीजे संचालकों को भरना होगा बांड : एसपी

वहीं एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के डीजे संचालकों की सूची बनाकर उनसे लिखित बांड लें कि वे किसी प्रकार की हेट स्पीच और भड़काऊ गाने नहीं बजाएंगे. वहीं सिविल सर्जन को मुहर्रम के दिन 24 घंटे चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, स्ट्रेचर व जीवन रक्षक दवाएं रखने का निर्देश दिया गया. इस बीच विद्युत विभाग को शहर में जहां-जहां लटके हुए तार को ठीक करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, सिविल सर्जन डॉ0 रामदेव पासवान, निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी सदर व राजमहल, एसडीपीओ बरहरवा, जिले के सभी बीडीओ व सीओ, सभी थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709887&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : दो पक्षों के झड़प में चली गोली, कट्टा-गोली समेत एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही