Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: पंचायत चुनाव को लेकर अंतरराज्यीय सीमाओं पर रहेगी कड़ी चौकसी

Advertisement
Advertisement
Sahibganj: पंचायत चुनाव को लेकर अंतरराज्यीय सीमाओं पर कड़ी चौकसी रहेगी. जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बुधवार को कटिहार, भागलपुर, गोड्डा व पाकुड़ जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक स्थानीय परिसदन में हुई. इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों से चुनाव स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में कराने पर चर्चा हुई. पुलिस पदाधिकारियों ने सीमावर्ती जिलों के वांछित अपराधियों की सूची संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सौंपी. इसे भी पढ़ें -इलाज">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-leaves-for-hyderabad-with-mother-rupi-soren-there-is-trouble-in-the-pancreas/">इलाज

के लिए सीएम हेमंत सोरेन मां रूपी सोरेन को लेकर हैदराबाद रवाना, पैंक्रियाज में है तकलीफ

अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया

पुलिस पदाधिकारियों ने भी यहां के वांछित अपराधियों की सूची सौंपी. उसकी धड़पकड़ पर सहमति बनी. भागलपुर, कटिहार, साहिबगंज व पाकुड़ के अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया. बैठक के दौरान अंतरराज्य सीमा पर चेकपोस्ट के गठन और चौकसी वहां निगरानी रखने के लिए विचार किया गया. नाव के माध्यम से गंगा में पेट्रोलिंग करने का सुझाव भी दिया गया. इस दौरान साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने अंतर राज्य सीमा पर अवस्थित पुलिस थाना के बीच आपस में समन्वय स्थापित कर एक दूसरे के संपर्क में रहने तथा वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें –झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-government-waived-1529-01-crore-agricultural-loans-of-383102-farmers/">झारखंड

सरकार ने माफ किया 3,83,102 किसानों का 1529.01 करोड़ कृषि ऋण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही