Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : पुलिस को चोरों ने दी चुनौती, फिर टपाई बाइक

Advertisement
Advertisement

लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाएं, लकीर पीट रही पुलिस

Sahibganj : जिले में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन कहीं न कहीं से बाइक चोरी की खबरें आती ही रहती हैं. लेकिन पुलिस प्रशासन इन चोरों पर लगाम लगाने के सवाल पर, जांच जारी है कह कर अपना पल्ला झाड़ लेता है. ताजा मामला राजमहल थाना क्षेत्र के अनुमंडल अस्पताल परिसर से एक बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है. तैमूर शेख नया बाजार, राजमहल निवासी गुरुवार को दोपहर में बाइक संख्या जेएच-18जे-4279 अस्पताल परिसर में लगा कर अस्पताल में गया था. इस बीच अज्ञात चोरों ने बाइक गायब कर दी. पीड़ित ने राजमहल पुलिस में आवेदन देकर बाइक बरामद करने के लिए गुहार लगाई है.

लागातार हो रही हैं बाइक चोरी की घटनाएं

गत 22 अगस्त को नगर पंचायत क्षेत्र के कसाई मोहल्ला, कासिम बाजार में दोपहर 12:30 बजे एक निजी कार्यालय के सामने से भैंसमारी निवासी दिलीप महतो की स्प्लेंडर बाइक संख्या जेएच -18जे-9888 चोरी हो गई थी. इधर, गत 9 अगस्त को राजमहल व्यवहार न्यायालय के पास से बरहरवा के एक व्यक्ति की सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी. गत 31 जुलाई को शहर के एसबीआई ब्रांच के मुख्य शाखा के सामने एक सीएसपी के बाहर से सुपर स्प्लेंडर बाइक दोपहर 12:00 बजे चोरी हो गई थी. दूसरी ओर बाइक चोरी के संबंध में पूछे जाने पर राजमहल थाना प्रभारी कुंदन कांन्त विमल ने बताया कि बाइक चोरी के संबंध में आवेदन मिले हैं. मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=739273&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : 1000 करोड़ के खनन घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई की टीम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही