Search

 
 
 

साहिबगंज : राधानगर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं

 
Sahibganj : साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा के निर्देश पर राधानगर थाना पुलिस ने 28 जुलाई को किष्टोपुर-नौघरिया बहियार सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान राधानगर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने दर्जनों बाइक चालकों को बारी-बारी से रोककर ब्रेथ एनालाइजर के सहायता से शराब पीने वाले वाहन चालकों की जांच की. थाना प्रभारी ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर मशीन मिल गई है. अब सड़कों पर शराब पीकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. ब्रेथ एनालाइजर मशीन में व्यक्ति द्वारा तेज फूंक मारने से शराब (एल्कोहल) की मात्रा की जानकारी हो सकेगी. अभी तक शराब के नशे में मिलने वाले व्यक्ति को पुलिस द्वारा पकड़ कर अस्पताल ले जाया जाता था और मेडिकल जांच कराई जाती थी. मशीन आने से समय की बचत के साथ शराब के नशे में चलने वाले लोगों की मौके पर जांच हो सकेगी. मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मनोज शर्मा सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-ed-in-action-on-the-fourth-day-measured-the-mines-of-tinkle-bhagat-patru-singh-and-rajesh-jaiswal/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : चौथे दिन भी एक्शन में ईडी, टिंकल भगत, पतरु सिंह और राजेश जयसवाल के खदानों की मापी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही