Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : तीन दिवसीय पहाड़िया फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज़

गोड्डा, पाकुड़ व साहिबगंज की 16 टीमें ले रही हिस्सा   
Sahibganj : पहाड़िया युवा संगठन व जिला प्रशासन के संयुक्त पहल से शुक्रवार 16 जून से सिदो-कान्हू स्टेडियम में तीन दिवसीय आदिम जनजाति पहाड़िया फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ. डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, ज़िला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, ज़िला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार और ज़िला खेलकूद संघ सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. [caption id="attachment_670902" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/FOOTBALL-UDGHATAN-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> प्रतियोगिता का उद्घाटन करते डीडीसी व जिप अध्यक्ष[/caption] डीडीसी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में साहिबगंज, पाकुड़ व गोड्डा ज़िले की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. [caption id="attachment_670903" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/FOOTBALL-2-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> उद्घाटन मैच में दमखम दिखाते खिलाड़ी[/caption] टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मंडरो प्रखंड के मारीकुटी न्यू स्टार क्लब और तालझारी प्रखंड के राज स्पोर्टिंग क्लब सनमनी के बीच मैच खेला गया. राज स्पोर्टिंग क्लब, सनमानी ने 1-0 से पहला मुकाबला जीत लिया. वहीं दूसरा मैच गोड्डा जिला के बोआरीजोर प्रखंड की एफसी बीके और साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के एफसी पहाड़िया टाइगर के बीच खेला गया. यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. पहले ट्राइब्रेकर में भी दोनों टीमों ने 3-3 गोल किए. वहीं दूसरे ट्राइब्रेकर में एफसी पहाड़िया टाइगर बरहेट ने 2-1 से जीत दर्ज की. वहीं इस मैच में रेफ़री की भूमिका शेखर वर्मा, विनोद साह व मनोज कुमार ने निभाई. इस मौके पर मौजूद,ज़िला खेलकूद संघ सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, एनआईएस कोच योगेश प्रसाद यादव, आदिम जन जाति पहाड़िया युवा संगठन के अध्यक्ष बेंजामिन मालतो व सूरजा पहाड़िया सचिव अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-complaint-of-disturbance-in-distribution-of-ration-from-dc/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : डीसी से राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही