Search

 
 
 

साहिबगंज : बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े

 
Sahibganj : जिरवाबाड़ी थाना की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी जिरवाबाड़ी थाना में  मंगलवार को प्रेसवार्ता एसडीपीओ किशोर तिर्की ने दी. उन्होंने बताया कि बीते रविवार को गंगाराम महतो की बाइक गोड़ाबाड़ी हटिया से चोरी चली गई थी. संबंध में गंगाराम ने जिरवाबाड़ी थाना में मामला दर्ज कराया था. मामले के उद्भेदन के लिए थाना प्रभारी अनीस कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम गठित कर पड़ताल शुरू की गई. पुलिस ने बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो शातिर बाइक चोर मोहम्मद जावेद व गुफरान खान को गिरफ्तार किया. उनके पास से उक्त बाइक भी जब्त की गई. दोनों की निशानदेही पर चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने वाले पिंकू राजवंशी को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से भी चोरी की बाइक बरामद की गई. उन्होंने बताया तीनों पेशेवर चोर हैं. मोहम्मद जावेद व गुफरान खान का आपराधिक इतिहास रहा है. तीनों को जेल भेज दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही