Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बालासोर ट्रेन हादसे में साहिबगंज जिले के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Sahibganj : ओडिसा के बालासोर ट्रेन हादसे में साहिबगंज जिले के 6 लोग चपेट में आ गए, जिसमें तीन की मौत हो चुकी है. तीन लोग घायल हैं. दो घायल घर लौट चुके हैं. एक घायल का इलाज कटक अस्पताल में चल रहा है. जिनकी मौत हुई उनके नाम पुराना साहिबगंज के चौधरी टोला निवासी भीम कुमार चौधरी (25) और राम मोहन (26) है. घायल अनंत कुमार चौधरी (35) का कटक अस्पताल में इलाज चल रहा है. तीनों 1 जून को घर से पहली बार कमाने चेन्नई जा रहे थे. कोलकाता के हावड़ा स्टेशन में दुर्घटनाग्रस्त कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार हुए. तीनों एक ही बोगी में थे. हादसे के वक्त अनंत चौधरी ट्रेन के बाथरूम में था. 10 लोगों के साथ बालासोर गए भीम चौधरी के भाई अर्जुन चौधरी ने कटक अस्पताल में घायल अनंत कुमार चौधरी से भेंट कर पूरी जानकारी ली. अर्जुन चौधरी ने फोटो में चेहरा और पहने हुए कपड़े पहचान कर अपने मृत भाई भीम कुमार चौधरी की शिनाख्त की. कान में कुंडल पहने देख अपने चचेरे भाई राम मोहन चौधरी की पहचान की. अर्जुन चौधरी दोनों शव साहिबगंज लाना चाह रहे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन डीएनए जांच के बाद ही शव परिजनों को सौंपेगा. घायल अनंत कुमार चौधरी के परिजन भी ओडिसा में हैं. परिजन को मुआवजा मुहैया कर दिया गया है. हादसे में मृत साहिबगंज के तीसरे व्यक्ति का नाम सोनू कुमार है. वह मिर्जाचौकी के गांधीनगर निवासी है. शव की शिनाख्त उसके भाई ज्ञानचंद ने की. दो घायलों के नाम बरहरवा के बसंतपुर और बड़तल्ला निवासी रामरूप रामानी व रामसुंदर रामानी है. दोनों 4 जून को घर पहुंचे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659856&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : आरे बादल, कारे बादल, गर्मी दूर भगा रे बादल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही