Search

 
 
 

साहिबगंज : प्रोविडेंस स्कूल के तीन छात्र सड़क हादसे में घायल

 
एक की हालत गंभीर, मालदा रेफर
Sahibganj : प्रोविडेंस स्कूल के तीन छात्र 21 जुलाई को सड़क हादसे में घायल हो गए. तीनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर मालदा रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार झरना कॉलोनी निवासी सुमित कुमार पंडित उम्र 18, सकरुगढ़ निवासी प्रीत कुमार उम्र 15 व कबूतरखोपी निवासी अंकुश कुमार एक बाइक पर सवार होकर झरना कॉलोनी जा रहे थे. इसी दौरान स्टेडियम रोड स्थित जवाहर नवोदय स्कूल के पास बाइक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे तीनों छात्र घायल हो गए. इधर चिकित्सकों ने सुमित कुमार पंडित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. वहीं जिरबाबाड़ी ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुटी थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=706492&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : साढ़े तीन लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही