Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : लोडेड देसी कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ़्तार

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाजीपुर मोड़ के पास 22 अगस्त की देर रात देशी कट्टा के साथ तीन युवकों को गिरफ़्तार किया. एसडीपीओ राजेंद्र दूबे ने अनुमंडलीय कार्यालय स्थित अपने कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी. उन्होनें बताया कि 22 अगस्त की रात लगभग 11:45 बजे मुफस्सिल थाना प्रभारी को हाजीपुर मोड़ पर कुछ युवकों के शराब पीने व अपराध की साजिश रचने की सूचना मिली. जिसके बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने एसआई अमन कुमार, एसआई परशुराम चौधरी व दलबल के साथ छापामारी कर तीनों युवकों को दबोच लिया. पूछताछ में युवकों ने अपना नाम नीतीश कुमार (21), विकास यादव (19), और सोनू कुमार (19) बताया. तालाशी लेने पर नीतीश कुमार के पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके पर मौजूद एक बाइक भी जब्त कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि मामले में जांच जारी है. मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-villagers-held-woman-hostage-along-with-youth-accusing-youth-of-love-jihad/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : युवक के साथ महिला को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, युवक पर लगाया लव ज़िहाद का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही