Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने कर ली आत्महत्या

Sahibganj : नगर थाना क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी निवासी 43वर्षीय सौरभ राय ने अपने घर में पंखे से फंदा लगा कर 13 जून की रात आत्महत्या कर ली. पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसमें लिखा कि उसकी मौत के लिए कोई दोषी नहीं होगा. मां-पिता को उसपर भरोसा नहीं. उसकी पत्नी की किस्मत में उसके जैसा निकम्मा लिखा था. उसने सुसाइड नोट में पुत्र व पुत्री का जिक्र कर मां का ध्यान रखे जाने की इच्छा जताई. इधर मृतक की पत्नी ने बताया कि सास-ससुर मंगलवार की सुबह ननद को दिल्ली पहुंचाने गए थे. रात में हुई बारिश के बाद 10:30 बजे सौरभ घर लौटे. वे खाना नहीं खाए, चाय पीने के बाद दरवाजा सटा कर सो गए. इसके बाद उसे व बच्चों को नींद आ गयी. सुबह आंख खुली तो उसकी दुनिया उजड़ चुकी थी. सौरभ अपने पीछे पत्नी, 14 वर्षीय पुत्र व 12 वर्षीय पुत्री छोड़ गए हैं. पत्नी पाकुड़ में शिक्षका हैं. यह भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-team-of-doctors-visited-kalazar-affected-villages/">साहिबगंज

: चिकित्सकों की टीम ने कालाजार प्रभावित गांवों का किया दौरा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही