Search

 
 
 

साहिबगंजः अवैध संबंध छिपाने मां ने प्रेमी से मिलकर बेटे की हत्या की, शव पोखर में फेंका

बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि आयुष कुमार ने अपनी मां मीनू देवी को उसके ममेरे भाई (प्रेमी) रोहित साहा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. जिसके बाद राज खुलने के डर से मीनू देवी और रोहित साहा ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.
 

Sahibganj : साहिबगंज जिले के बड़हरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. अवैध संबंध उजागर होने के डर से मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 14 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बुधवार को बताया कि बेटे आयुष कुमार ने अपनी मां मीनू देवी को उसके ममेरे भाई (प्रेमी) रोहित साहा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. बताया जा रहा है कि इसका आयुष ने विरोध किया, जिसके बाद राज खुलने के डर से मीनू देवी और रोहित साहा ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को घर के पास स्थित पोखर में फेंक दिया. ताकि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके.


पुलिस के अनुसार, शव मिलने के बाद जांच के दौरान आयुष कुमार की गर्दन पर नाखून के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका गहराई. इसके अलावा पोस्टमॉर्टम कराने से परिजनों का शुरुआती इनकार, शव को तालाब से घर लाने की कहानी और बयान में विरोधाभास ने पुलिस का संदेह और बढ़ा दिया. पुलिस की सख्त पूछताछ में मीनू देवी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही