Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सहिबगंज : सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए बोरियो थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : सहिबगंज जिला के बोरियो प्रखंड अंतर्गत हिमालियन स्कूल के समीप बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान के नेतृत्व में 29 जुलाई को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइज़र मशीन से शराब पीकर वाहन चलाने के संदेह में लोगों की विशेष जांच की गई. थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों बेपरवाह लोग शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन चला रहे है. जिस कारण बोरियो में आये दिन सड़क हादसें हो रहे हैं. सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ब्रेथ एनालाइज़र मशीन के माध्यम से शराब पीकर वाहन चला रहे लोगों की चेकिंग की जा रही है. साथ ही वाहन के ऑनर बुक, ड्राइविंग लाइसेंस,  इंश्योरेंस सहित अन्य सभी वाहन के जरूरी कागजात की भी जांच की जा रही है. इस मौके पर एसआई सुषमा कुमारी, एएसआई जमील अख्तर सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-silver-jewelery-stolen-from-chandauli-in-up-recovered-from-the-palace/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज :  यूपी के चंदौली से चोरी किये गये चांदी के ज़ेवरात राजमहल से बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही