Search

 
 
 

साहिबगंज : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची की मौत, दो घायल

 
Sahibganj : बरहरवा प्रखंड के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पालासबोना गांव के पास गुरुवार को ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी 7 वर्षीय बच्ची की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक समेत दो लोग घायल हो गए. बताया गया कि सिहलीडांगा गांव निवासी मुशर्रफ शेख अपनी मां शेखतारा वेवा और सात वर्षीय पुत्री मुस्लिमा खातून को बाइक से लेकर डॉक्टर को दिखाने श्रीकुंड जा रहे थे. रास्ते में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी. बेटी मुस्लिमा खातून और मां शेखतारा वेवा गंभीर रूप से घायल हो गईं. वहीं, मुशर्रफ को हल्की चोट लगी है. स्थीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन मुस्लिमा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिय.मां का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इधर, खबर मिलते ही पलासबोना, श्रीकुंड और विजयपुर गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर बरहरवा-पाकुड़ पथ को 5 घंटे तक जाम कर दिया. बरहड़वा एसडीपीओ मंगल सिंह, जामुदा पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार, कोटालपोखर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौहान, बड़हरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही