Sahibganj: झारखंड बने 22 वर्ष हो गए पर अभी भी राज्य पिछड़ा है. भाजपा के शासन काल में ही यहां विकास कार्य हुए हैं. उक्त बातें केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने 26 अप्रैल को एक प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि राज्य के सबसे पिछड़े जिले साहिबगंज में बना बंदरगाह राज्य के विकास का दरवाजा खोलेगा. बंदरगाह से व्यापार व व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा. जलमार्ग से व्यापारियों को अन्य माध्यम से सस्ता ट्रांसपोर्टेशन मिलेगा. जिला में गंगा पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है. इसके बनने से साहिबगंज सहित पूरे झारखंड की प्रगति होगी. पूर्वोत्तर राज्यों से झारखंड का आवागमन बढ़ेगा. 2030 तक हल्दिया से वाराणसी के बीच 60 रोरो पॉइंट(एक तरह का स्टेशन) बनेगें. जिसमें झारखंड के साहिबगंज, राजमहल, राधानगर व मंगलहाट में इसका निर्माण किया जाएगा. बंदरगाह से रेल की कनेक्टिविटी होने के कारण बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. नेशनल वाटर वेज वन के तहत इसके विकास को लेकर पीएम काम कर रहें हैं. आर्ट गंगा के तहत इसे 2030 तक पूरा कर लिया जाएगा. राज्य सरकार बंदरगाह के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. नप उपाध्यक्ष रामानंद साह ने बंदरगाह के दूसरे चरण का काम शुरू कराने को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, जयप्रकाश सिन्हा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620063&action=edit">यह
भी पढ़ें:साहिबगंज: महिला पुलिस कर्मी की पुलिस लाइन आवास में मौत [wpse_comments_template]
भी पढ़ें:साहिबगंज: महिला पुलिस कर्मी की पुलिस लाइन आवास में मौत [wpse_comments_template]