Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मिजल्स रूबेला अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Sahibgang : मिजिल्स रुबेला बीमारी को अभियान चलाकर रोकथाम के लिए 2 मार्च को सिविल सर्जन कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त राम निवास यादव, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, डीएस डॉ. मोहन पासवान, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मिजल्स रूबेला को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत 9 माह से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका, निजी एवं सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की भूमिका अहम है. अभियान के दौरान 95% बच्चों का टीकाकरण पूर्ण नहीं होने पर पुनः अभियान चलाया जाएगा. अभियान आगामी माह 15 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें 3,91,707 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=569218&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 5 मार्च को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही